प्रख्यात पत्रकार व पूर्व मंत्री अरुण शौरी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

 

पुणे : देश के प्रख्यात पत्रकार एवं वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे अरुण शौरी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. अरुण शौरी को पिछली रात चक्कर आया, जिसके बाद उन्हें यहां के रूबी हाॅल क्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया. डाॅक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.

78 वर्षीय अरुण शौरी रविवार की रात बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उनकी आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गयी. जानकारी के अनुसार, शौरी अभी पूरी तरह होश में हैं.

अरुण शौरी इंडियन एक्सप्रेस व टाइम्स आॅफ इंडिया अखबार में संपादक रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस के जरिए उन्होंने पत्रकारिता को एक नया तेवर दिया. दो नवंबर 1941 को जालंधर में जन्मे अरुण शौरी 1998 से 2004 तक वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे. वे अपनी जबरदस्त लेखनी और तर्क के लिए ख्यात हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More