महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar tests positive for Corona Virus

मुंबई : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व एनसीपी नेता अजीत पवार का कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव आया है. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अजीत पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्ताल में भर्ती कराया गया है.


अजीत पवार लाॅकडाउन व कोरोना संक्रमण के दौर में भी लगातार अपने कार्यालय आते रहे और दैनिक कामकाज का निष्पाद करते रहे. अजीत पवार ने ट्वीट कर कहा है कि उनकी जांच कोरोना पाॅजिटिव आयी है, हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है और डाॅक्टरों की सलाह पर एहतियातन वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं.

मालूम हो कि अजीत पवार से पहले महाराष्ट्र के एक और प्रमुख नेता देवेंद्र फडणवीस कोरोना से संक्रमित हो गए. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस कोरोना से उस दौरान संक्रमित हुए जब वे बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बिहार में सक्रिय थे. पार्टी ने उन्हें बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More