बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश से बाढ का खतरा, अलर्ट मोड में नीतीश सरकार

पटना : बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश का खतरा है. इससे बाढ आने की आशंका भी है. बिहार सरकार के आपदा विभाग ने ऐसे में इन सभी 14 जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है. बिहार आपदा
प्रबंधन विभाग ने भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त अनुमान के आधार पर कहा है कि 24 से 29 जून तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. अतः संभावित बाढ के खतरे को देखते हुए संबंधि जिलों के जिलाधिकारी आवश्यक कार्रवाई करें.
बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने भारत मौसम विज्ञान विभाग के 24 जून से 29 जून तक भारी बारिश होने के पूर्वानुमान के मद्देनज़र संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। pic.twitter.com/SWHsivk5Xy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2020
जिन जिलों में भारी बारिश व बाढ का खतरा हैं, उनके नाम हैं : पूर्णियां, किशनगंज, कटिहार, अररिया, सीतामढी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, मुजफ्फरपुर व सीवान. जिलाधिकारियों को कहा गया है कि एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की तैनाती वे अपने जिले के भारी बारिश वाले संभावित इलाकों में तैनात रखें.
जिलाधिकारियों को कहा गया है कि इसकी जानकारी सभी पंचायत प्रतिनिधियों को दी जाए ताकि सूचनाओं का प्रसार हो सके. स्थानीय अखबारों के माध्यम से व सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाए. प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी की समीक्षा करने को कहा गया है. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि नौका की व्यवस्था रखें. स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट पर रखा जाए.
उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व मंत्री जल संसधान मंत्री संजय झा आज दरभंगा व मधुबनी के दौरे पर हैं. इन्हें जयनगर में बाढ से कार्याें की समीक्षा भी करनी है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा आज मधुबनी और जयनगर जाकर बाढ़ संबंधित कार्यों का जायज़ा लेंगे। (फाइल फोटो) pic.twitter.com/Ig5CkRiuYz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2020


