भाजपा नेता व एक्ट्रेस खुशबू का ट्विटर एकाउंट हैक, अभिनेत्री ने कही यह बात

नयी दिल्ली : भाजपा नेता व दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू सुंदर का ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया गया है। खुशबू ने आज मीडिया को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि वे शुक्रवार से अपने एकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रही हैं।

खुशबू सुंदर ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसका कोई दुरुपयोग कर सकता है। उन्होंने कहा कि उस एकाउंट से दो-तीन संदेश भेजे गए हैं, उसमें एक में फ्री इंडिया की बात कही गयी है, जो मेरा मैसेज नहीं है। अभिनेत्री ने कहा कि उनका डीपी और नाम बदल दिया गया है।


खुशबू सुंदर ने कहा कि वे नहीं चाहतीं कि उनके एकाउंट का उपयोग हिंसा व नफरत फैलाने के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि ट्विटर को तेज कार्रवाई करने की आवश्यकता है। कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने ट्विटर्स फालोवर्स वापस चाहिए। यही मेरी पारदर्शिता है। हैकर ने मेरी इमेल आइडी बदल दी है।


50 वर्षीया खुशबू का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था और वे दक्षिण भारत की एक चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अनिल कपूर, गोविंदा, जावेद जाफरी, आमिर खान व माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More