केंद्र सरकार ने कोरोना टीकाकरण के अगले चरण का किया ऐलान, इस शर्त पर मिलेगा मुफ्त टीका

पुड्डुचेरी पर क्या बोले जवाड़ेकर

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने बुधवार, 24 फरवरी 2021 को कोरोना टीकाकरण के अगले चरण का ऐलान किया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के 10 करोड़ लोगों को और 45 साल से अधिक उम्र के वैसे लोग जिनको कोई अन्य बीमारी है, उनका टीकाकरण किया जाएगा।

प्रकाश जवाड़ेकर ने कहा कि जो लोग 10 हजार सरकारी केंद्रों पर जाकर कोरोना का टीका लगवाएंगे उन्हें मुफ्त टीका लगेगा लेकिन जो लोग निजी अस्पतालों में कोरोना टीका लगवाएंगे उन्हें शुल्क देना होगा। जावड़ेकर के अनुसार, शुल्का कितना देना होगा इसका ऐलान अगले दो-तीन दिनों में स्वास्थ्य विभाग करेगा।


मालूम हो कि इससे पहले सरकार ने तीन करोड़ फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स के लिए कोरोना टीकाकरण का ऐलान किया था। इनमें एक करोड़ मेडिकल कर्मी और दो करोड़ वैसे लोग शामिल हैं जो कोरोना से लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर खड़े हैं। भारत में सीरम इंस्टिट्यूट व भारत बायोटैक द्वारा विकसित कोरोना टीका इस वक्त प्रमुखता से दिया जा रहा है।

केदं्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल में केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में वी नारायण सामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारायणसामी के इस्तीफे के बाद किसी ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया है, इसलिए राज्यपाल ने आर्टिकल 239 के तहत विधानसभा भंग करने की सिफारिश की है, आज इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी और अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद वहां की विधानसभा भंग होगी। मालूम हो कि पुड्डुचेरी उन पांच राज्यों में शामिल हैं, जहां इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More