गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस लेगी सरकार, जेड प्लस सिक्यूरिटी से करना होगा संतोष

 

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार अस्तित्व में आने के बाद से ही लगातार वीआइपी कल्चर कम करने पर जोर दे रही है. सरकार ने कई अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा की भी लगातार समीक्षा की है और उस अनुरूप कदम उठाया है. अब इस कड़ी में एक अहम खबर यह है कि नेहरू-गांधी परिवार की एसपीजी सिक्यूरिटी सरकार वापस ले सकती है. न्यूज एजेंसी एएनआइ ने सरकार के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सरकार गांधी परिवार के सदस्यों सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी सिक्यूरिटी वापस लेगी.

ऐसे में भारत के इस सबसे प्रभावी राजनीतिक परिवार को जेड प्लस सिक्यूरिटी से संतोष करना होगा. एसपीजी सिक्यूरिटी प्रधानमंत्री एवं उनके निकट परिवारजनों को मिलती है. नेहरू-गांधी परिवार के तीन सदस्य प्रधानमंत्री रहे हैं. राजीव गांधी की लिटृटे आतंकियों द्वारा हत्या के बाद इस परिवार की सुरक्षा कड़ी की गयी थी. पर, अब सरकार इनकी यह सुरक्षा वापस लेने जा रही है.

अगर सरकार गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस लेती है तो संभव है कि इस पर राजनीति भी हो और विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हो जाये.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More