सोनिया गांधी ने रायबरेली के कलेक्टर को लिखा पत्र, मेरे फंड का सारा पैसा कोरोना के लिए करें खर्च

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश के रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी ने रायबरेली के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर कहा है कि कोरोना वायरस से बचाव के उपाय करने के लिए उनके सांसद निधि से जितना फंड खर्च करना है करें. उन्होंने जिलाधिकारी को यह अनुशंसा की है कि उनके सांसद फंड की सारी राशि कोरोना महामारी से बचाव के लिए खर्च की जा सकती है.


मालूम हो कि कोराना वायरस से बचाव के लिए कई सांसद व विधायक अपने कोष से राशि देने की अनुशंसा कर रहे हैं. इसी क्रम में सोनिया गांधी ने यह अनुशंसा की है. सोनिया गांधी ने कहा है कि यह तय किया जाए कि कोई बेसहारा भूखा न सोए, दिहाड़ी श्रमिकों, बेघरों व बुजुर्गाें का खास ख्याल रखा जाए.

सोनिया गांधी से पहले उनके बेटे व केरल के वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने कल अपनी निधि से 2.66 करोड़ रुपये मेडिकल उपकरणों की खरीद के लिए खर्च करने की अनुशंसा जिलाधिकारी से की थी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी -rae-bariellyने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिख कर कोरोना महामारी से निबटने के लिए कई सुझाव दिए हैं, जिसे आप नीचे के ट्वीट में पढ सकते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More