मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में किसानों ने पत्रकार चित्रा त्रिपाठी का किया विरोध, वापस लौटाया, देखिए Video

नयी दिल्ली : पश्चिम उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को आयोजित किसान महापंचायत में आजतक न्यूज चैनल की पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी को किसानों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा और वहां से वापस लौटना पड़ा। किसान महापंचायत में जैसे ही चित्रा त्रिपाठी पहुंचीं और उन्हें किसान आंदोलनकारियों ने देखा वे हूटिंग करने लगे और उन्होंने कार्यक्रम स्थल से उन्हें वापस कर दिए।


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग हिंदी व अंग्रेजी में चित्रा त्रिपाठी हैशटैग का उपयोग कर अपनी राय रख रहे हैं। लोग इसे गोदी मीडिया का विरोध बता रहे हैं और कहा रहे हैं कि यह किसान आंदोलन कारियों को खालिस्तानी, आतंकी व उपद्रवी बताए जाने का विरोध है।


चित्रा त्रिपाठी ने 26 जनवरी को हुए किसान परेड के बाद 28 जनवरी को दावा किया था आज कि राज किसान आंदोलन की आखिरी रात है। उन्होंने इसको लेकर ट्वीट भी किया था।


हालांकि कुछ लोग चित्रा त्रिपाठी का समर्थन भी कर रहे हैं। रीनू यादव नेटवर्क 18 ट्विटर एकाउंट से लिखा गया: एक महिला पत्रकार को घेर कर हाय हाय कहना, क्या सच में आप लोग किसान हैं…अरे मीडिया से बात नहीं करना ना करें…लेकिन भीड़ का सहारा लेकर भेड़िया बन जाना कितना सही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More