मुंगेर में पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ तोड़-फोड़, चुनाव आयोग ने एसपी-डीएम को दिया पद से हटाने का आदेश

मुंगेर : बिहार के मुंगेर में गुरुवार, 29 अक्टूबर को फिर भारी बवाल हुआ है. 26 अक्टूबर की रात पुलिस द्वारा दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे लोगों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ गुस्साए लोगों ने आज सरकारी कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया और तोड़-फोड़ की.

वहीं, चुनाव आयोग ने अविलंब मुुंगेर के एसपी और डीएम को पद से हटाने का आदेश दिया है और 26 अक्टूबर की हिंसा की जांच मगध के कमिश्नर को करने का आदेश दिया है. चुनाव आयोग ने एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

भीड़ ने आज विरोध प्रदर्शन करते हुए एसपी कार्यालय और एसडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और वहां तोड़-फोड़ की. पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और कार्यालय के अंदर के हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाया. भीड़ पुलिस की 26 अक्टूबर की कार्रवाई में एक युवक की मौत को लेकर आक्रोशित थी. पुलिस ने वह कार्रवाई तब की जब कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें 20 पुलिस वाले घायल हुए थे और एक थाना प्रभारी का सिर फट गया.


हालांकि पुलिस की उस बर्बर कार्रवाई से मुंगेर पुलिस, वहां की एसपी लिपि सिंह और बिहार सरकार सबके निशाने पर आ गयी.

गुरुवार के विरोध प्रदर्शन व तोड़फोड़ के बाद मुंगेर में एहतियातन सुरक्षा बढा दी गयी है. सुरक्षा बलों ने शहर में आज फ्लैग मार्च किया. बिहार के एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा है कि मुंगेर की घटना की जांच जारी है

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More