दुमका : जामा में दोस्त ने मिलने पहुंची लड़की को केरोसिन डाल कर जलाया, गंभीर हाल में धनबाद रेफर

दुमका : झारखंड के दुमका जिले के जामा प्रखंड के मचाडीह गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर केरोसिन छिड़क कर उसे जीवित जला कर मारने की कोशिश की। लड़की मनीषा हेंब्रम इस घटना में बुरी तरह झुलस गयी और गंभीर हाल में ही अपने घर पहुंची और अपने परिवार वालों को पूरा हाल बताया। लड़की जब घायल अवस्था में घर पहुंची थी तब वह बोलने की स्थिति में थी, लेकिन उसके बाद वह बोलने में भी असमर्थ थी।

लड़की को घायल अवस्था में रात में ही दुमका के झूलो-झानो मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी और बुधवार को उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया।

लड़की की रिश्ते की बहन पार्वती हेंब्रम ने समृद्ध झारखंड को बताया कि लड़की की दोस्ती अपने पड़ोस के गांव के एक युवक से था और वह उससे मंगलवार को पहुंची थी, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। लड़का किसी अन्य वर्ग से है। उन्होंने बताया कि उनके पास लड़की के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने रिश्ते के लोग आए थे और उन्होंने मदद की।

लड़की मनीष हेंब्रम शादीशुदा है और अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। उसके पिता डुगरू हेंब्रम का निधन हो चुका है। इसलिए उसका पति उसके मायके में ही उसके व उसकी मां के साथ घर जमाई के रूप में रहता है।

लड़की मनीषा के पति का नाम बिट्टू मरांडी है और वह मसलिया प्रखंड के हथियापाथर गांव का रहने वाला है। वह धनबाद में उसके साथ है। लड़की मंगलवार की रात खाना खाने के बाद रोजाना की तरह टहलने निकली और उसके बाद अधजली अवस्था में घर लौटी और बताया कि उसे केरोसिन डाल कर जलाया गया है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में एफआइआर दर्ज किए जाने की सूचना नहीं थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More