कोरोना से धनबाद में 10 दिन में उजड़ा परिवार, मां व चार बेटे की कोरोना से मौत, एक ने कैंसर से तोड़ा दम

धनबाद : कोरोना संक्रमण किस तरह परिवार को तबाह कर रहा है, इसके कई किस्से देश के अलग-अलग कोने से पढने देखने को सामने आते हैं. अब ऐसा ही एक घटना धनबाद की है. धनबाद के कतरास कोरोना से संक्रमित होने के बाद एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी और फिर उनके चार बेटे संक्रमित पाए गए. बारी-बारी से उन चारों की इलाज के दौरान मौत हो गयी, वहीं पांचवे बेटे की मौत कैंसर से हो गयी. मृत महिला का अब एक ही बेटा जीवित है, जो दिल्ली में रहते हैं.

29 जून को एक 88 वर्षीय महिला दिल्ली से कतरास अपने नाती की शादी में आयी थीं. शादी के बाद वे बीमार हो गयीं और उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया. महिला की मौत चार जुलाई को चास के एक अस्पताल में हुई उसके बाद उनके चार कोरोना संक्रमित बेटों की मौत हो गयी. जबकि कैंसर पीड़ित बेटे की जमशेदपुर के टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

कोरोना संक्रमित दो बेटे की धनबाद में और दो की रांची में मौत हुई. महिला व उनके बेटों की मौत 10 दिनों के अंदर हुई. इस परिवार के दो और सदस्य कोरोना संक्रमित हैं जिनका इलाज चल रहा है. यह परिवार व्यापार से जुड़ा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More