रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

नयी दिल्ली : मोदी सरकार के बड़े चेहरे और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआइ ने खबर दी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।


राजनाथ सिंह ने सोमवार की शाम ट्वीट कर कहा है कि वे कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए हैं और उनमें मध्यम स्तर के लक्षण हैं। उन्होंने लिखा है कि वे होम आइसोलेशन में हैं। राजनाथ सिंह ने हाल के दिनों में खुद के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे आइसोलेशन में चले जाएं और अपनी कोरोना जांच कराएं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More