छत्तीसगढ में हाॅटस्पाॅट व केंटोनमेंट जोन में लाॅकडाउन छह अगस्त तक बढाने का निर्णय

रायपुर : छत्तीसगढ में कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में लाॅकडाउन बढाने का निर्णय लिया गया है. यह लाॅकडाउन छह अगस्त तक प्रभावी होगा. यानी अगले 10 दिन लाॅकडाउन लागू रहेगा. इसमें एक अहम बात यह है कि लाॅकडाउन के संबंध में संबंधित जिले के कलेक्टर अपने स्तर पर निर्णय लेंगे.


वे अपने जिले के हाॅटस्पाॅट व केंटोनमेंट जोन को चिह्नित करते हुए लाॅकडाउन लागू करेंगे. इस संबंध में छत्तीसगढ मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है.

छत्तीसगढ में अबतक कोरोना संक्रमण के सात हजार 450 मामले सामने आए हैं, जिनमें 4, 944 लोग स्वस्थ हो गए हैं. वहीं, कोरोना की वजह से राज्य में अबतक 43 लोगों की मौत हुई है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More