सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में उनके पिता के वकील ने दिया बड़ा बयान, कहा – यह सूसाइड नहीं

पटना : अभिनेता प्रशांत सिंह राजपूत मौत मामले में उनके पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया. विकास सिंह ने कहा कि कहा कि सुशांत का मामला आत्महत्या का है ही नहीं. उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके गले में निशान मिले, जिस प्रकार की बातें अब सामने आ रही हैं, बहुत ही बड़ा सवाल उठ रहा है कि यह आत्महत्या है ही नहीं.

उन्होंने कहा कि एक साधारण आदमी भी समझ सकता है कि अगर आप लटक कर मरना चाहते हैं तो आप एक स्टूल पर चढेंगे, आप बेड से कूदकर कैसे लटकेंगे. मुंबई पुलिस ने बड़ी लापरवाही बरती है.


उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति ने सुशांत को पंखे से लटकते नहीं देखा है. उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से पहले रिया चक्रवर्ती ने बयान दिया है, यह सहानुभूति प्राप्त करने की कोशिश है. इससे उनको सहानुभूति नहीं मिलेगी, इससे उनका रवैया स्प्ष्ट हो रहा है कि इन्होंने कैसे सुशांत का इस्तेमाल किया और जब जरूरत खत्म हो गई तो फेंक दिया.


मालूम हो कि सुशांत ंिसंह मौत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती आरोपी हैं और मामले की जांच सीबीआइ व इडी कर रही है. इडी ने इस मामले में कल ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह का बयान दिल्ली मे ंदर्ज किया है. केके सिंह ने अपने बेटे के खाते के 15 करोड़ रुपये हेरफेर करने का आरोप रिया चक्रवर्ती पर लगाया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More