सुशांत की मौत प्लांड मर्डर, संजय दत्त का एडिक्शन इन्हें क्यूट लगता है : कंगना राणावत

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री कंगना राणावात ने एक वीडियो संदेश के जरिए इस पर मुंह खोला है. उन्होंने कहा है कि सुशांत की मौत के बाद यह साबित करने की कोशिश की जा रही है कि वह कमजोर दिमाग का आदमी था और उसने जान दे दी. उन्होंने बाॅलीवुड में व्याप्त नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद पर फिर एक बार आवाज उठायी है. उन्होंने कहा कि सुशांत इंजीनियरिंग का टाॅपर था, उसने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया, फिर भी उसे कोई अवार्ड नहीं मिला तो वह भला कमजोर दिमाग का आदमी कैसे हो सकता है.
कंगना राणावत ने कहा कि सुशांत अपने इंटरव्यू में इस बात का संकेत देते थे कि उनका कोई गाॅडफादर नहीं है, उन्हें इस इंडस्ट्री से बाहर कर दिया जा सकता है. कंगना ने कहा कि सुशांत के बारे में यह कहा जाता है कि वह एडिक्टेड था, लेकिन आपको संजय दत्त का एडिक्शन बहुत प्यारा दिखता है.
#KanganaRanaut exposes the propaganda by industry arnd #SushantSinghRajput‘s tragic death &how the narrative is spun to hide how their actions pushed #Sushant to the edge.Why it’s imp to give talent their due &when celebs struggle with personal issues media to practice restraint pic.twitter.com/PI70xJgUVL
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) June 15, 2020
कंगना ने कहा कि सुशांत की मौत ने हम सबको झकझोर कर रख दिया, लेकिन कुछ लोग पैरलल नेरेटिव चलाने में माहिर हैं वे यह चला रहे हैं जिनका दिमाग कमजोर होता है, वह ऐसा कर लेता है. उन्होंने कहा कि वे अपने इंटरव्यू में यह जाहिर करते थे कि मुझे क्यों नहीं यह इंडस्ट्र्री अपना रही है. उन्होंने कहा कि गल्ली ब्वाॅय जैसी बहियात फिल्म को सारे अवार्ड मिलते हैं. उन्होंने कहा मेरी सुपरहिट फिल्मों को ये फ्लाॅप घोषित करते हैं. मुझ पर छह केस क्यों डाले गए, मुझे जेल में डालने की कोशिश की गयी. उन्होंने कहा कि इनके चमचे जर्नलिस्ट सुशांत पर ब्लांइड आर्टिकल लिखते हैं कि वो साइकोटिक, न्यारोटिक, एडिक्ट है, इन्हें संजय दत्ता की एडिक्शन बहुत क्यूट लगती है.
कंगना राणावत ने कहा कि सुशांत की मौत एक प्लांड मर्डर है. उन्होंने कहा कि सुशांत की गलती यह थी कि इन लोगों ने कहा और उसे उसने मान लिया.
करण जौहर कौन है??क्या गंदगी फैला रखी है इसने फिल्म इंडस्ट्री में।इसकी बपौती है क्या फिल्म इंडस्ट्री इसको मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं देते?एक हमारी शेरनी बहन कंगना राणावत है जो इसको जवाब देती है।इस गैंग की सभी फिल्मों का बायकट करो। #bycottkarnjohrgangmovie
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) June 15, 2020


