सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में पूछताछ के दायरे में आ सकती हैं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती

मुंबई : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का थोड़ी देर में मुंबई में दाह संस्कार होगा. उनके पिता व अन्य परिजन मुंबई पहुंच चुके हैं. इस बीच आज उनकी दोस्त व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती कूपर अस्पताल पहुंची हैं, जहां सुशांत सिंह राजपूत के शव का पोस्टमार्टम किया गया है. एनएनआइ ने खबर दी है कि मुंबई पुलिस एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से उनकी मौत के मामले में पूछताछ कर सकती है.


उधर, बांद्रा स्थित सुशांत सिंह राजपूत के घर पर फारेंसिंक टीम ने पहुंच कर जांच की. मालूम हो कि कल दिन में अभिनेता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उनकी मौत के बाद उनके परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है और मामले की जांच की मांग की है. सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों के हवाले से यह खबर भी आयी कि एक लड़की उन्हें प्रताड़ित करती थी. सुशांत सिंह राजपूत पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे.


कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने एक ट्वीट कर बाॅलीवुड की स्याह दुनिया की तसवीर पेश की थी कि सुशांत को पिछले दिनों जो फिल्में आफर हुई थीं, वे एक-एक कर उनसे छिन गयीं.


पिछले ही सप्ताह सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियन ने आत्महत्या कर ली थी. इस पर सुशांत ने कहा था कि यह बेहद ही दिन दहला देने वाली खबर है. उन्होंने दिशा के परिवार व दोस्तों के प्रति संवदेना जतायी थी. 34 साल के सुशांत ने कम समय में फिल्म उद्योग में अच्छी कामयाबी हासिल की थी. वे सीधे टीवी के जरिए फिल्मों में गए और महेंद्र सिंह धौनी के किरदार को निभा कर चर्चा में आए.

 

View this post on Instagram

 

I really miss shooting ! Ok bye 😡 #rheality

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More