पद्मश्री मैंगो मैन हाजी कलीमुल्लाह ने कोरोना वारियर्स के नाम पर समर्पित की आम की नयी किस्म, जानें

लखनऊ : आम की खेती के लिए देश-दुनिया में मशहूर हाजी कलीमुल्लाह ने अपने आम की नयी वेराइटी का नाम डाॅक्टर आम रखा है. उन्होंने ऐसा कोरोना वायरस से फैली महामारी से लड़ने वाले डाॅक्टरों, मेडिकल कर्मियों, पैरा मेडिकल कर्मियों के सम्मान में किया है. मैंगो मेन के नाम से मशहूर व आम की खेती में अपने योगदान के लिए पद्मश्री पाने वाले हाजी कलीमुल्लाह ने कहा कि कोविद19 की लड़ाई में मरीजों की जान बचाने वाले के नाम पर दसहरी आम की नयी वेराइटी बनायी है और उसका नाम ही उन्होंने डाॅक्टर आम रखा है.
हाजी कलीमुल्लाह इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी,सचिन तेंदुलकर,ऐश्वर्या राय,योगी आदित्यनाथ,अमिताभ बच्चन के नाम पर आम के नाम रख चुके हैं।वो कहते हैं जब ये आम सबके सामने आएगा तो वो डॉक्टर याद किए जाएंगे जिन्होंने अपनी जान हथेली पर लेकर लोगों को बचाया और खुद चले गए। ये उनको जिंदा रखेंगे। https://t.co/05MysBm78I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2020
हाली कलीमुल्लाह अबतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर सचिन तेंदुलरकर, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, एक्टर अमिताभ बच्चन, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर आम का नाम रख चुके हैं. उन्होंने कहा है कि जब उनकी आम की नयी किस्म सबके सामने आएगी तो वे डाॅक्टर याद किए जाएंगे जिन्होंने अपनी जान हथेली पर लेकर लोगों को बचाया और खुद चले गए. ये उनको जिंदा रखेंगे.


