दुमका में सिदो कान्हू प्रतिमा स्थल से निकाली गयी कोरोना जागरण यात्रा

दुमका : दुमका में रविवार को सिदो कान्हू प्रतिमा स्थल से कोरोना जागरण यात्रा निकाली गयी. उपायुक्त राजेवश्वी बी और एसपी ने यात्रा को रवाना किया. यह यात्रा 30 जून को भोगनाडीह में समाप्त होगी. इस दिन सिदो कान्हू और हूल के हजारों शहीरों को श्रद्धांजलिदी जाएगी.


इस मौके पर वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर उपायुक्त ने पुष्प चढाये व प्रणाम किया. डीसी राजेश्वरी बी ने इस मौके पर परंपरागत संताली वेशभूषा में थीं. उन्होंने कहा कि यह यात्रा मुख्ययतः कोरोना को लेकर है. समाज के द्वारा मास्क व सेनेटाइजर लोगों को बांटा जा रहा है. लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसा किया जा रहा है.


उन्होंने कहा कि यहां का जो इतिहास है सिदो कान्हू, चांद भैरव, भगवान बिरसा मुंडा समाज के लिए देश के लिए लड़े हैं और अच्छाई का रास्ता दिखा कर समाज के लिए प्रेरणा बने. आज भी उनसे युवा पीढी प्रेरणा लेती है कि हम लोग सही रास्ते पर चलें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More