नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तारकिशोर नंबर दो, रेणु देवी तीसरे नंबर पर

पटना : जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार  (Nitish Kumar oath) ने रिकार्ड सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और ऐसा करने वाले वे बिहार के पहले नेता बन गए, जबकि देश के चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए. नीतीश कुमार पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे लेकिन बहुमत का जादुई आंकड़ा नहीं जुटा पाने के कारण उन्होंने एक सप्ताह में ही इस्तीफा दे दिया था. नीतीश की नई सरकार में 15 मंत्रियों ने शपथ ली है.  नीतीश की नई सरकार में उन्हें लेकर 15 मंत्रियों ने शपथ ली है. इसमें सात भाजपा, पांच जदयू कोटे और वीआइपी व हम से एक-एक मंत्री बने हैं. पिछली सरकार से इस सरकार में एक ही मंत्री मंगल पांडेय रिपीट हुए हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद वरीयता क्रम में भाजपा के कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद और बेतिया से विधायक रेणु देवी ने शपथ ग्रहण किया. इस बात की मजबूत संभावना है कि भाजपा के इन दोनों नेताओं को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेवारी दी जाएगी और वरीयता क्रम में नीतीश कैबिनेट में क्रमशः दूसरे व तीसरे नंबर पर होंगे.


इसके अलावा जदयू कोटे विजय कुमार चैधरी ने मंत्री पद की शपथ ली. पिछली विधानसभा में सरायरंजन से जीते विजय कुमार चौधरी स्पीकर की भूमिका में थे. जदयू के नेता बिजेंद्र यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली. जदयू कोटे से अशोक चौधरी, मेवा लाल चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली

मंगल पांडेय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान, मुकेश सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली.

राजभवन में इन नेताओं को राज्यपाल फागू चौहान ने शपथ ग्रहण करवाया.

शपथ ग्रहण में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े नेता शामिल हुए. शपथ ग्रहण का राजद ने बहिष्कार किया और उसका कोई नेता इसमें शामिल नहीं हुआ.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More