चक्रधरपुर में अमित शाह ने खेला पिछड़ा कार्ड, हेमंत पर कांग्रेस से दोस्ती को लेकर साधा निशाना

 

चक्रधरपुर (झारखंड) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के प्रचार के लिए चक्रधरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. अमित शाह ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पिछड़ा कार्ड खेला. उन्होंने कहा कि ओबीसी भाइयों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा बहुत सारी योजनाएं लेकर आयी है. उन्होंने कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र में तय किया है कि आदिवासियों एवं दलितों का आरक्षण कम किए बिना ओबीसी समाज का आरक्षण बढाने के लिए हम कमेटी बनाने पर काम शुरू कर देंगे. उल्लेखनीय है कि गैर भाजपाई दलों ने पिछड़ा आरक्षण पर बड़े वादे किए हैं. इसमें झामुमो एवं आजसू प्रमुख हैं. अमित शाह नेे कहा कि यह चुनाव झारखंड का भविष्य तय करने वाला चुनाव है. उन्होंने नरेंद्र मोदी एवं रघुवर दास की सरकार ने नक्सलवाद को पांच साल में उखाड़ फेंका.

अमित शाह ने कहा कि दूसरी ओर कौन हैं: हेमंत सोरेन और कांग्रेस. उन्होंने कहा कि जब झारखंड आंदोलन चल रहा था तो यही कांग्रेस पार्टी आंदोलनकारियों पर लाठियों चलवाती थी. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन उसी कांग्रेस की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने निकले हैं.

उन्होंने कहा कि जो पार्टियां टिकट बांटने में खरीद-फरोख्त करती हो, आदिवासियों का शोषण करती हो, जो पार्टी झारखंड गठन का विरोधी हो, भ्रष्टाचार करती हो, उन्हें वोट देकर झारखंड का विकास नहीं होगा. उन्होंने कहा कि पांच साल में रघुवर दास ने जीरो करप्शन की सरकार दी है.
https://youtu.be/-r7crLHvtBw
अमित शाह ने राहुल गांधी को चैलेंज करते हुए कहा कि आप अपनी 55 साल की सरकार और हम अपनी पांच साल की सरकार के काम को लेकर मैदान में आ जाएं. उन्होंने कहा कि हमने पांच साल में विकास की गंगा आदिवासी-पिछड़ा समाज में बहायी है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More