बिहार सहित इन राज्यों ने कोरोना लाॅकडाउन को बढाया, उत्तरप्रदेश सरकार क्या बोली, यह भी जानिए

नयी दिल्ली : केंद्र ने शनिवार की रात कोरोना महामारी को लेकर लाॅकडाउन के अगले चरण के बारे में गाइडलाइन जारी कर दी. इसके तहत 30 जून तक कोंटनमेंट जोन में सभी तरह की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगे और अन्य जगहों पर राहत मिलेगी. केंद्र की इस घोषणा के बाद राज्य सरकारों की बारी इसके संबंध में फैसले लेने की थी. हालांकि केंद्र के एलान से पहले ही कल दोपहर से शाम तक कई राज्य सरकारों ने लाॅकडाउन बढाने को लेकर फैसले लिए थे.

उधर, आज बिहार सरकार ने अपने राज्य में 30 जून तक कोंटनेमेंट जोन में लाॅकडाउन बढा दिया है. बिहार का यह फैसला लगभग केंद्र के अनुरूप है, हालांकि इस संबंध में जारी अधिसूचना में यह देखना होगा कि क्या छूट मिली है और कैसे.

उधर, उत्तरप्रदेश सरकार ने यह संकेत दिया है कि वह केंद्र के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही चलेगी. उत्तरप्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि आज टीम 11 की बैठक में एक जून से प्रदेश के लिए लाॅकडाउन की गाइडलाइन जारी करने पर चर्चा की गयी. मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है. उन्होंने आठ तारीख से धार्मिक संस्थानों व अन्य स्थलों को खोलने की बात कही. उन्होंने कहा कि रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति दी गयी है, लेकिन हर यात्री को फेस मास्क पहनना होगा और थर्मल स्क्रीनिंग होगी.

उधर, महाराष्ट्र ने 30 जून तक लाॅकडाउन बढा दिया है. महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण के मामले सबसे आगे है. लगभग एक तिहाई केस वहीं हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More