सात सीटों पर बिहार विधानसभा में चुनाव लड़ेगा जेएमएम, राजद ने दी अपने कोटे से यह सीट

रांची: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में चुनाव लड़ने की बार-बार दावा ठोक रही जेएमएम पार्टी ने अखिरकर अपना पत्ता खोल दिया है. जेएमएम (Jmm) ने होने वाली बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में सात सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है. इन सात सीटों में चकाई, झाझा, कटोरिया, धमदाहा, नाथनगर, मनिहारी, पीरपैंती शामिल है. बता दें कि वर्ष 2005 में चकाई सीट पर जेएमएम ने जीत दर्ज की थी. इस बात को जानकारी देते हुए पार्टी के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य (Party General Secretary Supriyo Bhattacharya) ने बताया कि जेएमएम अधिकार की राजनीति करती है, खैरात की नहीं.
भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी अभी उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं जहां पर जीत तय है. बता दें कि बिहार में महागठबंधन (Grand Alliance in Bihar) के बीच सीटों का बटवारा हो गया है. इसके तहत राजद को बिहार विधानसभा में 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. राजद अपने कोटे से जेएमएम को सात सीट दी है.
आपको बता दें कि झारखंड में गठबंधन की सरकार में राजद शामिल है. राजद के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता (MLA Satyanand Bhokta) को मंत्री पद दिया गया है. जेएमएम ने बिहार विधानसभा चुनाव में 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की बार-बार दावा जता रहा था. इनमें तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, प्राणपुर, बनमंखी, जमालपुर, पिरपैंती व चकाई विधानसभा सीटें शामिल थी.
26 सितंबर को शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन केजी बंगाला में राजद सुप्रीमो लालू यादव (RJD supremo Lalu Yadav) से मुलाकात की थी. इससे पहले 12 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने भी इलाजरत लालू यादव से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक बातचीत भी हुई थी. साथ ही हेमंत सोरेन ने लालू यादव का हालचाल भी लिया था.


