बिहार विधान परिषद के सभापति को हुआ कोरोना, कई राजनेताओं के स्वास्थ्य को लेकर बढी चिंता

पटना : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है. उनके परिवार के कई सदस्यों को भी कोरोना संक्रमण हुआ है. अवधेश नारायण सिंह ने हाल ही में विधान परिषद के नए सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई थी. इससे चिंताएं बढ गई हैं. सभापति के अहम पद पर उनके होने के वजह से उनके संपर्क के दायरे में राज्य के कई बड़े नेता भी निकट भविष्य में आते रहे हैं, ऐसे में उन सबके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं हैं.

उन्होंने एक जुलाई को नए सदस्यों को शपथ दिलाई थी. वे बीते चार-पांच दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई अन्य नेताओं से मिले हैं. उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया जाएगा.

हाल में बिहार में राजद के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे. अवधेश नारायण सिंह के मामले के बाद उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने व तबतक उन्हें होम क्वारंटीन में रखे जाने की संभावना है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More