बिहार में पिछले 15 सालों में 55 बड़े घोटाले हुए : तेजस्वी यादव

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा आरोप लगाया है कि बिहार के पिछले 15 सालों में 55 बड़े घोटाले हुए हैं, लेकिन किसी बड़े अधिकारी या मंत्री के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि घोटाले में फंसे हजारों करोड़ रुपये कौन लौटाएगा.


मालूम हो कि बिहार में पिछले 15 सालों से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और बीच में कुछ महीनों के लिए उन्होंने खुद अपनी जगह जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था. बिहार विधानसभा चुनाव करीब हा चुका है और राजनीति तेज हो गयी है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बांध का काम रुका हुआ है, जिसकी वजह से पूरा उत्तर बिहार खतरे में है. जल जमाव के कारण सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि जिला मुख्यालय भी परेशान हैं. प्री मानसून कोई काम नहीं किया गया है, बल्कि करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाया गया है, लेकिन काम जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं देता है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More