विधानसभा चुनाव : केंद्र व राज्य पुलिस की 90 टुकड़ियां संभालेंगी कमान

समृद्ध डेस्क : झारखण्ड में विधानसभा चुनाव की घंटी कभी भी बज सकती है। किसी भी समय चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। चुनाव को लेकर फैसला लिया गया है कि अद्धैसैनिक बलों की 70 और राज्य पुलिस की 20 टुकड़ियां शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैनात की जाएगी। तिथियों के ऐलान के बाद ही धीरे-धीरे जिलों में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

चुनाव के बाबत 9 हजार जवानों को चुनावी कार्य में तैनाती का निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। नक्सली इलाकों में अर्द्धसैनिक बल हर इलाके को कवर करेंगे। कुल मिलाकर जमीन से लेकर आसमान तक से हर इलाके की निगरानी की जाएगी, ताकि परिंदा भी पर न मार सके।

चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने आयकर विभाग में तैनात भारतीय राजस्व सेवा के 34 अधिकारियों को झारखंड में पदस्थापित करने का निदेश भी दिया है। ये अधिकारी प्रदेश के 81 विधानसभा सीटों में आनेवाले खर्च का आंकलन करेंगे। इसके अलावे काले धन के प्रयोग और धन-बल से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिशों पर लगाम लगाएंगे।

झारखंड में होनेवाले विस चुनाव के दौरान बीएसएफ की 15, इंडो- तिब्बतन बॉर्डर की 13, सीआरपीएफ की 12 और सीआईएसएफ, एसएसबी, आरपीएफ की 10-10 टुकडियां शामिल रहेगी। इसके अलावे झारखंड पुलिस व सशस्त्र  बल की 20 कंपनियां भी चुनाव में अपनी भूमिका अदा करेगी। हर कंपनी में 100-100 जवान होंगे। आईआरबी के जवानों की भी तैनाती भी होगी।

3-4 नवंबर को रांची में रहेंगे सीइसी

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा अपनी पूरी टीम के साथ रांची में रहेंगे। वे यहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के अलावे जिला निवार्चन पदाधिकारी सह उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी विशेष बैठक करेंगे। सम्भावना है श्री अरोड़ा के रांची से दिल्ली लौटने के बाद कभी भी चुनाव की तिथियों का ऐलान किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More