5 चरणों में होगा झारखंड का विधानसभा चुनाव,23 दिसम्बर को आएगा नतीजा

समृद्ध डेस्क : झारखंड विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य में 5 चरणों में चुनाव कराए जाने का फैसला लिया है। वहीं 23 दिसम्बर को चुनाव के नतीजे आएंगे। शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस वार्ता कर इसकी घोषणा की। बता दें कि राज्य में पहले चरण का चुनाव 30 नवंबर को होगा। वहीं दूसरा चरण 7 दिसम्बर, तीसरा चरण 12 दिसम्बर, चौथा चरण 16 और पांचवा चरण 20 दिसम्बर को होगा।

