रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया

Actor Rhea Chakraborty arrested by Narcotics Control Bureau (NCB) in Mumbai says KPS Malhotra Deputy Director of Narcotics Control Bureau

मुंबई : अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एनसीबी उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले गयी. रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेेंड हैं और एनसीबी इस मामले की जांच ड्रग एंगल से कर रही है. रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स सप्लायर से संबंध रखने का आरोप है.

नारकोक्सि कंट्रोल ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मलहोत्रा ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किए जाने की सूचना मीडिया को दी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पिछले कई दिनों से उनसे पूछताछ कर रही थी.

इससे पहले उनके भाई शोविक चक्रवर्ती व सुशांत के निजी स्टाफ सैमुअल मिरांडा को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर चुका है. उन दोनों के अलावा के अलावा दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया था.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More