गैंगस्टार विकास दुबे : थानाध्यक्ष के बाद तीन और पुलिसकर्मी सस्पेंड, आइजी बोले – जल्द होगा गिरफ्तार

जगह-जगह चिपकाये गऐ पोस्टर

कानपुर : कानपुर देहात के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे व उसके लोगों द्वारा आठ पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में तीन और पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है. कानपुर रेंज के आइजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में कर्तव्यहीनता के आरोप में तीन और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. चौबेपुर के सब इंसपेक्टर कुंवर पाल, सब इंसपेक्टर केके शर्मा और सिपाही राजीव को निलंबित किया गया है.

इससे पहले चौबेपुर के थानाध्यक्ष विनय तिवारी को सस्पेंड किया गया था. विनय तिवारी व कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर विकास दुबे का मुखबिर व खबरी होने का संदेह है और पुलिस इस एंगल से इस केस की जांच कर रही है.

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए विकास दुबे के सहयोगी दयाशंकर अग्निहोत्री ने भी कहा है कि थाने से एक फोन आने के बाद विकास दुबे ने 25 से 30 लोगों को अपने घर पर बुलाया था.

आइजी मोहित अग्रवाल ने आज कहा कि 40 थानों की 25 टीमें उसके धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं और वह जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

कानपुर पुलिस ने जगह-जगह विकास दुबे के पोस्टर चिपकाये हैं ताकि लोग उसकी पहचान कर सकें. उसके बारे में सूचना देने का ईनाम बढाकर ढाई लाख कर दिया गया है. पहले वह 50 हजार था, लेकिन उसके द्वारा अपराध को अंजाम दिए जाने के बाद उसे एक लाख कर दिया गया था. अब ढाई लाख कर दिया गया.

वहीं, आॅपरेशन में शामिल रहे बिठूर पुलिस थाने के एसएचओ ने कहा है कि घटना की रात पुलिस साढे 12 उसके गांव पहुंची और जब गाड़ी पार्क कर उसके घर की ओर जा रही थी तो रास्ते में एक जेसीबी थी. तभी उंचाई से गोली से फायरिंग शुरू कर दी गयी. उन्होंने कहा कि इस वजह से हमलोग उन्हें देख नहीं पाए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More