नैनीताल में बर्फबारी में भी शराब की लंबी कतार, आंध्र में सड़क पर उतरी महिलाएं

नयी दिल्ली : शराब को लेकर लोगों की बेचैनी लाॅकडाउन 3 के आज दूसरे दिन भी दिखी. केंद्र सरकार के निर्देंशों के अनुसार, कई राज्यों ने कल से आरंभ हुए लाॅकडाउन तीन में अपने यहां शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है. इसके बाद शराब के दुकानों पर कल से ही भारी भीड़ उमड़ रही है.

न्यूज एजेंसी एएनआइ ने आज  नैनीताल  के माल रोड का एक वीडियो जारी किया, जहां लोग लंबी कतार में बारिश व ओला वृष्टि में भी शराब लेने के लिए खड़े नजर आए. कुछ लोग भंींगते हुए तो कुछ छाता लगाए दिखेे. हालांकि वीडियो में कोरोना महामारी को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिख रहा है.


उधर, आंध्र्रप्रदेश में आज लाॅकडाउन 3 में शराब दुकान खोलने के खिलाफ सड़क पर आ गयगीं. विशाखापत्तनम में महिलाओं ने इसका विरोध किया और कहा कि सब्जी बाजार सिर्फ तीन घंटे के लिए खुलता है, जबकि शराब दुकानें सात घंटे के लिए खुल रही हैं.


एएनआइ ने विशाखापत्तनम का ही एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें शराब खरीदने वालों की लंबी कतार दिख रहा है. उसमें लोग धक्का मुक्की करते भी नजर आ रहे हैं. लोग शराब को लेकर बेचैन नजर आ रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More