अभिनेता सुशांत के चचेरे भाई व मंत्री नीरज बबलू ने कहा, पीएम मोदी जनसंख्या नियंत्रण कानून पर करें विचार

पटना : बिहार सरकार के मंत्री व दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की है। नीरज सिंह बबलू ने बुधवार को बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जनसंख्या जिस तरह बढ रही है, उसे देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना आवश्यक है।
Looking at how the population is increasing, Population Control law should be brought in and implemented across the country. I urge Prime Minister to execute this. It would be for the country’s benefit only: Neeraj Bablu, BJP MLA in Bihar pic.twitter.com/fr0JyR7Umh
— ANI (@ANI) February 24, 2021
उन्होंने कहा कि कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लागू करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसके लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह देश के हित में होगा।
मालूम हो कि इससे पहले भी समय-समय पर भाजपा नेताओं द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने की मांग की जाती रही है। उत्तप्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून की मांग पूर्व में कर चुके हैं।
नीरज सिंह बबलू को नीतीश कुमार ने पिछले दिनों अपने कैबिनेट में शामिल किया था। वे बिहार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।


