गया में 87 लैंड माइंस किए गए नष्ट, नक्सलियों ने 815 किलो विस्फोटक का किया था प्रयोग

गया : बिहार के गया जिले में बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा लगाए गए लैंड माइंस को सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को नष्ट किया। नक्सलियों द्वारा कुल 83 बारूदी सुरंग बनाए गए थे और उसमें 915 ग्राम विस्फोटक बारूद का उपयोग किया गया था।


न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, सीआरपीएफ की 205 बटालियन कोबरा, 159 बटालियन ने संयुक्त अभियान में छकबंधा वन क्षेत्र, गया में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कुल 83 बारूदी सुरंग को नष्ट किया। जिस जगह पर बारूदी सुरंगों को नष्ट किया गया वह औरंगाबाद जिले के बार्डर पर है।

ये लैंड माइंस ढकपहरी, सागरपुर व खजौरिया जाने के रास्तें में लगाए गए थे। इन लैंड माइंस में बारूद के अलावा आइइडी का भी प्रयोग किया गया था। 20-20 किलो के तीन नग्न आइइडी, 10 किलो के 71 नग्न आइइडी एवं पांच किलो के नौ नग्न आइइडी का प्रयोग किया गया था।

सभी आइइडी एक क्रम से लगाए गए थे ताकि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाया जा सके। जानकारी के अनुसार, इतने सघन तरीके से छत्तीसगढ के बस्तर के जंगलों में नक्सलियों द्वारा विस्फोटक लगाया जाता है और बिहार में ऐसा पहली बार देखने को मिला है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More