#RatanTata रतन टाटा ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 500 करोड़ देने का एलान किया

मुंबई : मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने देश में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 500 करोड़ रुपये देने का एलान किया है. यह फैसला टाटा ट्रस्ट और टाटा ग्रुप आफ कंपनीज की ओर से लिया गया है. इस संबंध में टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन के रूप में रतन टाटा के नाम से एक पत्र जारी किया गया है. संभवतः देश के अंदर यह इस कार्य के लिए किसी कंपनी की ओर से अबतक के सबसे बड़े मदद का एलान है. रतन टाटा के पत्र में यह बताया गया है कि इस पैसे का उपयोग कैसे कार्याें में किया जाएगा.
#TataGroup of companies is the latest to join the fight against #coronavirus distress. Tata Trusts, Tata Sons and the Tata group companies will together put Rs 500 crore towards the coronavirus #relieffund. #RatanTatahttps://t.co/XALcudNIkg
— FinancialXpress (@FinancialXpress) March 28, 2020
इस पैसे का उपयोग कोरोना वायरस से लड़ने वाले मेडिकल पर्सनल के लिए सुरक्षात्मक इक्वयूपेंट खरीदे जाएंगे, टेस्टिंग किट, वायरस के चपेट में आए लोगों को इलाज मुहैया कराने आदि में इसे खर्च किया जाएगा. यह भी कहा गया है कि टाटा समूह हेल्थ वर्कर को प्रशिक्षित करने व आम लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जागरूक बनाने के लिए भी काम करेगा.
The Tata Trusts has donated 500 Corer Rupees to fight against #COVID19.#RatanTata announces through social media. pic.twitter.com/5yitTKNJpq
— The Herald | #CoronavirusLockdown (@TheHeraldin) March 28, 2020
रतन टाटा ने अपने पत्र में कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आपातकालीन संसाधनों को जुटाने व तैनात करने की आवश्यकता है. रतन टाटा से पहले रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के राहत कोष में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पांच करोड़ रुपये देने व 100 बेड का अस्पताल स्थापित करने का एलान किया था. वहीं, महिंद्रा समूह के आनंद महिंद्रा ने अपने लग्जरी रिजार्ट में अस्पताल स्थापित करने की पेशकश की थी.




