अफगानिस्तान में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, 27 की मौत, आठ घायल

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरुद्वारे पर हुए आतंकी हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी है और आठ लोग घायल हुए हैं. इस हमले में शामिल सभी चार आतंकियों को अफगान सिक्यूरिटी फोर्स ने मार गिराया.


यह कार्रवाई उस वक्त की गयी जब काबुल में रहने वाले हिंदू व सिख वैशाख पर्व मनाने के लिए गुरुद्वारे में इकट्ठा हुए थे. अफगानिस्तान के हिंदू व सिख नागरिकों ने कहा है कि उन्हें हमेशा टारगेट बनाया जाता रहा है और इस हमले से उनका पर्व व परंपरा प्रभवित हुआ है.

अफगानिस्तान में स्थानीय हिंदू व सिख वहीं के निवासी हैं और सदियों से रह रहे हैं. लेकिन, ऐसे हमलों के कारण वहां से बड़ी संख्या में पलायन कर गए. 1980 में जहां दो लाख 20 हजार हिंदू-सिख यहां थे, वहीं 1990 के दशक में यह घटकर 15 हजार हो गया. वर्तमान में 1350 हिंदू व सिख अफगानिस्तान में बचे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More