#HarveyWeinstein हाॅलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेनेस्टेन को अभिनेत्रियों के यौन शोषण के अपराध में 23 साल की जेल

हाॅलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर व डायरेक्टर हार्वे वेनेस्टेन को अमेरिका की एक अदालत ने 23 साल की जेल की सजा सुनायी है. उसे यह सजा कई अभिनेत्रियों का यौन शोषण करने के जुर्म में सुनायी गयी है. पिछले ही महीने अदालत ने उसको इस अपराध का दोषी करार दिया था. न्यूज एजेंसी एएफपी ने इस संबंध में खबर दी है.

67 साल के हार्वे के काले कारनामों की खबर 2017 के अक्तूबर में द न्यूयार्क टाइम्स व दी न्यूयार्कर में छपी थी. उसके बाद कई अभिनेत्रियों ने एक के बाद एक सामने आकर मी टू मूवमेंट के साथ खुद को यौन उत्पीड़न की खबरें सार्वजनिक की.

हार्वे वेनेस्टेन ने तीन दशक से अधिक लंबी अवधि में करीब 80 अभिनेत्रियों का यौन शोषण किया. वह कई फिल्म निर्माण कंपनियों का मालिक है और अमेरिकी फिल्म उद्योग में उसकी धाक इस कदर रही है कि किसी का कैरियर वह बना या बिगाड़ सकता था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More