#Lockdown2 तीन मई तक बढाया गया, 20 से जहां कोरोना के मामले नहीं पाए जाएंगे वहां सीमित छूट : नरेंद्र मोदी

 

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी पर देश को संबोधित कर रहे हैं. हमसे जुड़े रहें उनके हर अहम बात जानने के लिए.

उन्होंने देशवासियों से कहा कि आपने कष्ट सहकर भी देश को बचाया है. आप एक अनुशासित सिपाही की तरह अपना कर्तव्य निबाह रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह अनुशासन देशवासियों की ओर से बाबा साहेब को उनकी जन्मजयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि है. यह समय देश में अलग-अलग त्यौहार का है.

भारत ने बिना एक भी केस रहे कोरोना से बचाव के कदम उठाए. 100 मरीज पहुचंने से पहले ही विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की जांच अनिवार्य कर दी.

भारत ने होलिस्टिक एप्रोच न अपनाया आता, इंटीग्रेटेड एप्रोच न किया होता तो भारत की स्थिति क्या होती इसकी कल्पना से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. अन्य देशों में भारत से 25 से 30 गुणा संक्रमण हुआ. सोशल डिस्टेंसिंग व लाॅकडाउन का बहुत बड़ा लाभ देश को मिला है.

आर्थिक दृष्टि से देखें तो यह महंगा जरूर लगता है, बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है, लेकिन देशवासियों की जिंदगी से बड़ी कोई कीमत नहीं है. सीमित संसाधन में भारत जिस मार्ग पर चला उसकी दुनिया भर में चर्चा होना बहुत स्वाभाविक है. राज्य सरकारों व अन्य संस्थाओं ने बहुत जिम्मेदारी से काम किया है.

सभी पक्षों से चर्चा के बाद यही तथ्य उभरकर आता है कि लाॅकडाउन को बढाया जाए. कई राज्य सरकारों ने लाॅकडाउन पहले ही बढा दिया है.

देश में लाॅकडाउन तीन मई तक बढाया गया. हमें अब नए लाॅकडाउन हाॅटस्पाट नहीं बनने देने हैं. सतर्कता और बढायी जाएगी. 20 अप्रैल तक हर पंचायत, नगर को बड़ी बारीकी से परखा जाएगा. किस क्षेत्र ने खुद को कोरोना से कितना बचाया है इसकी परीक्षा होगी. जो क्षेत्र अपने यहां हाॅटस्पाट नहीं बनने देंगे वहां 20 अप्रैल से कुछ गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है.

लाॅकडाउन के नियम अगर टूटते हैं और कोरोना का पैर हमारे इलाके में पड़ता है तो सारे छूट तुरंत वापस ले लिए जाएंगे. इसलिए न खुद लापरवाही करनी है और न ही किसी को करने देना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल सरकार की ओर से इस संबंध में एक सीमित गाइडलाइन जारी की जाएगी. 20 तारीख से सीमित छूट का निर्णय रोज कमाने खाने वाले भाइयों को ध्यान में रख किया गया है.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में सरकार ने उनकी मदद का हर संभव प्रयास किया है. अब नयी गाइडलाइन बनाते समय भी उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है.

रबी फसल कटाई का समय है. केंद्र व राज्य सरकारों का मिल कर प्रयास है कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो. देश में आवश्यक वस्तुओं व दवाओं का पर्याप्त स्टाॅक है. पहले जहां देश में सिर्फ एक लैब थी वहीं अब देश में 220 से अधिक लैब कोरोना टेस्टिंग टेस्ट कर रहे हैं.

विश्व का अनुभव कहता है कि कोराना के 10 हजार मरीज होने पर 1500 से 1600 बेड की जरूरत होती है. आज भारत में हमने एक लाख से अधिक बेड तैयार किए हैं. 600 से अधिक अस्पताल कोविड के इलाज के लिए काम कर रहे हैं. इन सुविधाओं को और तेजी से बढाया जा रहा है.

बुजुर्गाें एवं बच्चों का ख्याल रखें. घर में बनाए फेस मास्क का उपयोग करें. आरोग्य सेतु एप मोबाइल एप डाउनलोड करें और बताए गए उपायों काढा व अन्य चीजों का सेवन करें. जितना हो सके उतना करीब परिवार की देखरेख करें. उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें. आप अपने व्यवसाय व उद्योग में साथ काम कर रहे लोगों के साथ संवेदना रखें किसी को नौकरी से नहीं निकालें. देश में कोरोना योद्धाओं का सम्मान करें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More