नागरिकता कानून व एनआरसी पर सोनिया-ममता का मोदी-शाह पर साझा हमला

 

नयी दिल्ली/कोलकाता : नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी पर आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह पर हमला किया. सोनिया गांधी जहां अपनी पार्टी व अन्य दलों के नेताओं के साथ दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलीं, वहीं कोलकाता की सड़कों पर ममता बनर्जी उतरीं. सोनिया गांधी के साथ वाम दलों, राजद के नेता भी मौजूद थे.

कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्वोत्तर में जो हालात हैं उसका विस्तार अब देश की राजधानी सहित पूरे देश में हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर स्थिति है. उन्होंने इसके विस्तार को लेकर चिंता प्रकट की. उन्होंने इस मामले में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन की अपील की.

कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्वोत्तर में जो हालात हैं उसका विस्तार अब देश की राजधानी सहित पूरे देश में हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर स्थिति है. उन्होंने इसके विस्तार को लेकर चिंता प्रकट की. उन्होंने पुलिस के इससे निबटने के तरीके पर चिंता जतायी. सोनिया गांधी ने कहा कि हमने दिल्ली के जामिया का हाल देखा जहां महिला छात्रावास में पुलिस ने प्रवेश किया और छात्राओं को घसीटा व बाहर खींच लाया और उन्हें बेरहमी से पीटा. उन्होंने कहा कि आप सभी ने देखा कि मोदी सरकार की लोगों की आवाजें दबाने में कोई दया नहीं है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में एनआरसी के डर से 30 लोगों ने आत्महत्या कर ली. उन्होंने सवाल किया कि इसके लिए जिम्मेवार कौन है. ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के नेताओं व समर्थकों के साथ पश्चिम बंगाल में जाधवपुर से जादू बाबू बाजार तक एक विरोध मार्च निकाला. उन्होंने कहा कि हमारा नारा है कि नो कैब, नो एनआरसी इन बंगाल. यानी बंगाल में नागरिकता कानून एवं एनआरसी नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि कपड़ों से यह नहीं हो सकता कि हम कौन हैं. उन्होंने कहा कि एक टोपी पहनने का मतलब मुसलिम नहीं है. क्या आप हमें कपड़ों से जज कर सकते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More