प्रत्याशी को थोड़ी देर के लिए भूल जाएं, यह देखें कि किसकी सरकार बनानी है, इसके लिए वोट दें : राजनाथ

 

बेरमो (बोकारो) : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि थोड़ी देर के लिए आप प्रत्याशी को भूल जाएं और यह सोचें कि राज्य में किसकी सरकार बनानी है और उस नाते वोट दें. राजनाथ सिंह ने दावा किया कि पहले चरण की 13 में दस सीटें भाजपा जीत जाएगी. राजनाथ सिंह ने कहा कि पांच सालों में नरेंद्र मोदी की सरकार एवं रघुवर दास की सरकार ने बेहतर काम किया.

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं, जिसका वादा हमने अपने हर चुनाव घोषणा पत्र में किया था. कुछ पार्टियां हमारा इसके लिए मजाक उड़ाती थीं, लेकिन अब हमें राम मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता है.

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम देश के हर राज्य में एनआरसी लागू करेंगे. उन्होंने कहा कि आखिर यह देश की जनता का हक है कि वह यह जाने कि यहां कितने घुसपैठिए रहते हैं. कुछ दलों को इसमें हमारी गलती नजर आती है. वे हम पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More