‘अलपसंख्यक में कट्टरपंथी’ बयान पर घमसान, असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी से पूछा सवाल

 

कोलकाता/नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान पर एमआइएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उन पर हमला बोला है और सवाल पूछे हैं. ममता बनर्जी ने हिंदू बहुल कूच बिहार में कहा था कि मैं देख रही हूं कि अल्पसंख्यकों के बीच उसी तरह कई कट्टरपंथी हैं, जिस तरह हिंदुओं के बीच. वे हैदराबाद से हैं न कि बंगाल से, आप लोग उन पर ध्यान मत दीजिए. इनकी एक राजनीतिक पार्टी है और वे भाजपा से पैसे लेते हैं हैदराबाद शब्द का जिक्र करने पर ही ममता बनर्जी से ओवैसी ने सवाल पूछे.

असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि बंगाल में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 42 में 18 लोकसभा सीटें कैसे जीत ली. उन्होंने ट्विटर पर कहा कि बंगाल में मुसलमानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है और इस पर सवाल उठाना धार्मिक कट्टरता नहीं है.

उन्होंने कहा कि यह कहना कि बंगाल में अल्पसंख्यक के मानव सूचकांक में मुसलमान की सबसे खराब स्थिति होने की बात कहना कट्टरता नहीं है. उन्होंने कहा कि दीदी अगर हम कुछ हैदराबादियों से चिंतित हैं तो उन्हें यह बताना चाहिए कि बंगाल में भाजपा ने 18 सीटें कैसे जीत ली.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More