#balasahebthackeray बाला साहेब को पुण्यतिथि पर परिवार ने दी श्रद्धांजलि, संजय राउत ने कही यह बात

 

मुंबई : शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर आज उन्हें शिवसेना के नेताओं ने उनके स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देने वालों में उनके पुत्र व शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे, उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे, संजय राउत सहित अन्य नेता शामिल हैं. संजय राउत एवं अरविंद सावंत ने भी बाला साहेब को श्रद्धांजलि दी. बाला साहेब की पुण्यतिथि के मौके पर ही शिवसेना एक बार फिर अपने नेतृत्व में कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार गठन के करीब पहुंची है.

संजय राउत ने आज कहा भी कि हम बाला साहेब के लिए कुछ भी करेंगे, सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने उनसे वादा किया था कि शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा और आप जल्दी शिवसेना की ओर से महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री देखेंगे.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पद के सवाल पर शिवसेना अपने दशकों पुराने गठबंधन सहयोगी भाजपा से अलग हो गयी और उसने कांग्रेस एवं एनसीपी से दोस्ती कर ली. तीनों दलों का न्यूनतम साझा कार्यक्रम भी सरकार गठन के लिए तैयार है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More