सरकारी राशि गबन का आरोपी गया जेल

सरिया (गिरिडीह): सरकारी राशि गबन करने के आरोप में कांड संख्या 13/18 के आरोपी पिंकू सिंह उर्फ आनंद सिंह को सरिया पुलिस ने गुरुवार को सरिया बाजार से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास ने बताया कि सरकारी राशि गबन करने के आरोप में सरिया प्रखंड के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण वर्मा द्वारा 7 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं की सरकारी राशि का गबन करने का आरोप था। इस बाबत आरोपी पर भादवि की धारा 420, 467, 468, 470, 471,406,120 (बी), 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस कांड में एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरिफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावे, पुअनि अनिल अभिषेक,किशन कुमार, लवकुमार, शुभम कुमार डे के अलावे सअनि मदन कुमार मिश्रा सहित कई लोेग शामिल थे।




