कुंदन पाहन को एनआइए कोर्ट ने दी चुनाव लड़ने की अनुमति, राजा पीटर से हो सकता है मुकाबला

 

रांची : चर्चित नक्सली कुंदन पाहन को आज एनआइए कोर्ट ने चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है. उसने इसके लिए अर्जी दायर की थी. उसे एनआइए विशेष कोर्ट के जज नवनीत कुमार ने इसकी अनुमति प्रदान की. ऐसे में कुंदन पाहन के झारखंड विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने की संभावना बन गयी है. संभावना है कि वह तमाड़ से चुनाव में कूदे. कुंदन पाहन को राजनेता रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड सहित कई मामलों का अभियुक्त है.

 

इससे पहले एनआइए अदालत ने पूर्व मंत्री राजा पीटर को भी चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी. राजा पीटर जेल में रमेश सिंह मुंडा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में बंद हैं. संभावना है कि वे भी तमाड़ से मैदान में कूदें. ऐसे में कुंदन पाहन एवं राजा पीटर के बीच तमाड़ में राजनीतिक जंग हो सकती है.

 

कोर्ट ने कुंदन पाहन के नामांकन के लिए 15 नवंबर की तारीख तय की है. वह इस वक्त हजारीबाग के ओपन जेल में बंद है और चुनाव लड़ने की तैयारी में लगा था. उस पर हत्या, डकैती सहित अन्य अपराध के 100 से अधिक मुकदमे हैं. वहीं, कुंदन पाहन के खिलाफ मुकाबले में उतरने वाले संभावित प्रत्याशी राजा पीटर 12 नवंबर को नामांकन कर सकते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More