कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पश्चिम बंगाल के पांच मजदूरों की हत्या की

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आज आतंकियों ने पांच मजदूरों की गोली मार कर हत्या कर दी. ये मजदूर पश्चिम बंगाल के थे. यह वाकया ऐसे समय में हुआ है जब यूरोपीय यूनियन के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल कश्मीर का दौरा कर धारा 370 खत्म होने के बाद के हालात का जायजा ले रहा है. उस दल के लिए यह आयोजन भारत सरकार की पहल पर किया गया है.
हत्याकांड को कुलगाम के कातरसू गांव में अंजाम दिया गया है. ये मजदूर यहां एक किराये के मकान में रहते थे. इसी दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने इन्हें घर से निकाल कर रात के नौ बजे के करीब गोली मार दी.
पुलिस ने मारे गए पांच मजदूरों मंे तीन की पहचान कर ली है. इनके नाम मुर्सलीन अहमद, मोहम्मद रफीक और कमरूद्दीन हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस ने हत्या की आधिकारिक पुष्टि की है और इलाके की व्यापक घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल मंगाये गगए हैं.


