जरूरतमंदों के बीच सदर विधायक ने बांटे कंबल
हजारीबाग: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 स्थित नूरा चौक पर निगम द्वारा स्थानीय वार्ड पार्षद विजय प्रसाद व मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से 216 कंबल जरूरतमंद को दिया। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने विकास के साथ सामाजिक सुरक्षा के तहत कार्य करते हुए नई कीर्तिमान रचा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने का कार्य किया है।
वहीं वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता, पूर्व पार्षद विजय चौधरी, रामप्रसाद गोप, रिंकू वर्मा, शंभू प्रसाद, सुरेन्द्र यादव, दिनेश यादव, उमेश महतो, विकास कुमार, अशोक कुमार, बद्री कुमार, योगेन्द्र राणा, सुरेश राणा, अर्जुन लाल, जय प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


