नवनियुक्त प्रशिक्षुओं को एसपी ने कराया कर्तव्य बोध

रामगढ: पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की मौजूदगी में मंगलवार को पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस बाबत एसडीपीओ अर्जुन उरांव, प्रकाश चंद्र महतो, डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय, रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार, यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार सहित जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारिया ने हिस्सा लिया।
मौके पर जिले के पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को दीपावली व छठ पूजा की बधाई देने के साथ-साथ जिले में योगदान देने वाले नवनियुक्त 45 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों को कर्तव्य बोध से परिचित कराया। एसपी ने इन्हें संबोधित करते हुए अनुशासन और जिम्मेवारी का पाठ पढ़ाया। कहा कि आप झारखंड पुलिस के भविष्य हैं, लिहाजा आपको काम के दौरान हर दिन नई चीजें सीखने को मिलेगी।
एसपी ने इस बाबत छवि साफ सुथरा रखने की प्राथमिकता पर जोर दिया। कहा कि वर्दी का महत्व समझना जरुरी है। कहा कि जिले में आप सभी को अच्छी ट्रेनिंग मिले, यह उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया सभी नवनियुक्त सब इंस्पेक्टरों की तैनाती लाटरी के माध्यम से विभिन्न थानों में की जाएगी। सभा के बाद पुलिस अधीक्षक ने पैंथर पुलिस के जवानों से मुलाकात की और उनके द्वारा किए जा रहे ड्यूटी की जानकारी हासिल की। पुलिस अधीक्षक पैंथर पुलिस के द्वारा किए जा रहे कार्यो से संतुष्ट दिखे। उन्होंने पैंथर पुलिस की सराहना करते हुए फरार वारंटियों की गिरफ्तारी पर 500 रुपये का रिवार्ड देने का ऐलान किया।




