वाम दलों ने निकाला न्याय मार्च

रामगढ़: कुजू नया मोड़ से मल्हार गरीब परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को वामदलों द्वारा न्याय मार्च का आयोजन किया गया। जुलूस फॉरेस्ट ऑफिस तक गई और फिर वापस कुलू चौक पंहुचकर सभा में बदल गई। मौके पर मौजूद वाम नेताओं ने कहा कि सरकार गरीबों को उजाड़ने से पहले उनके पुर्नवास की व्यवस्था करे।
इस बाबत भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य व सहायक राज्य सचिव महेंद्र पाठक, किसान सभा के उपाध्यक्ष मंगल सिंह ओहदार, भाकपा माले के नेता देवकी नंदन बेदीया, माले के महादेव मांझी सहित कई वाम नेताओं ने कहा कि सरकार विकास की ढिंढोरा पीट रही है और दूसरी तरफ लगभग 50 वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों को उजाड़ने हेतु सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
नेताओं ने कहा कि अगर इसी तरह लगातार इन बेघर लोगों को परेशान करने की कोशिश की गई तो बाध्य होकर हमें सड़कों पर उतरकर सरकार का विरोध करना होगा। वाम दल कुजू थाना, वन विभाग व दबंगों के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ेगी। इस बाबत कयुम मलिक, नेमन यादव, मेवालाल प्रसाद, इकबाल मिर्जा, रबीया खातून , कुलेश्वर मेहता, राकेश गोस्वामी ,भाकपा माले के महादेव मांझी, जोधन किस्कू सहित कई लोग मौजूद थे।


