डैम में डूबा युवक, मौत

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव निवासी दरबारी भुईयां के 45 वर्षीय पुत्र विनोद भुइयां 19 वर्ष की रविवार को डैम में नहाने के क्रम में मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।

विनोद को तैरने नही आता था, ऐसे में गहरे पानी मेें जाने के क्रम में वह डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नही मिली। घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More