रिम्सकर्मियों संग लालू ने मनायी दीपावली

रांची: पूरा देश जहां दीपावली की उत्सव को अपने घरों में मना रहा था, वहीं राजनीतिक हल्कों के महारथी राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपनी दीपावली रिम्स कर्मियों के साथ पेइंग वार्ड में मनाई। गौरतलब है कि श्री यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं व रिम्स में लंबे समय में इलाजरत हैं।
शरिवार की रात और रविवार को राजद सुप्रीमो ने दीपावली मनाई। राजद कार्यकर्ताओं द्वारा इस दौरान रिम्स कर्मियों बीच मिठाईयां बांटी। बताया जाता है कि उन्होंने रिम्स के कैदी वार्ड समेत पूरे कैंपस को घी के दिए से रोशन करने का इंतजाम किया था। लालू के समर्थकों ने पेइंग वार्ड पहुंचकर लालू प्रसाद की सुरक्षा में लगे कर्मियों के बीच मिठाइयां बांटीं और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।


