कुंआ में गिरने से ग्रामीण की मौत

लोहरदगा: जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलपीलिया गांव निवासी स्वर्गीय देवलोतिया भुइयां के पुत्र अश्रु भुइयां (55) की मौत कुआं में डूबने से हो गई। वह रविवार को पशु चराने के लिए गया हुआ था, लेकिन घर नही लौटा। ऐसे में परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। आज सुबह दोबारा खोजबीन के क्रम में उसका शव फुलदेव लोहरा के खेत में बने कुएं में देखा गया।
पुछताछ के बाबत पता चला, कि नहाने के क्रम में अश्रु कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पंहुची पुलिस की टीम ने षव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। आसपास के लोगों को कहना है कि अश्रु एक नेक इंसान थे। पत्नी के अलावे उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर पड़ताल में जुट गई है।




