अपराधियों ने जुआरियों से लूटे 10 लाख, मारपीट की

रांची/घाटो: रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सीसीएल एनआर साइडिंग के पास दीपावली की रात जुआरियों का धन अपराधियों ने न सिर्फ लूट लिया, बल्कि इन्हें जमकर पीटा। इस बाबत जुआ अपने सवाब पर चल रहा था, कि आधी रात 12 बजे के आसपास लगभग एक दर्जन अपराधी वहां पंहुच गए। इन्होंने इनसे 10 लाख रुपये लूट लिए।

अपराधियों ने सभी जुआरियों से उनके मोबाइल फोन भी लूट लिया। दो जुआरियों ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो इनके साथ जमकर मारपीट की गई। जुआ खेलने में पंचायत के कई प्रतिनिधि मौजूद थे। अपराधियों ने मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए था। घटना की रिर्पोट लिखाने के लिए कोई भी जुआरी पुलिस के पास जाने की हिमाकत नही जुटा पाया। सोमवार सुबह से ही यह घटना इस क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More