देशी शराब बेचते धराया

पलामू: मेदिनीनगर पुलिस ने रविवार को प्रचुर मात्रा में विदेशी व देशी शराब के साथ एक व्यक्ति मंटू सिंह को दबोचा है। यह सदर थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर- गढ़वा रोड पर स्थित सिंगरा गांव में इसे अवैध रुप से बेच रहा था।
मंटू के पास से पुलिस ने 183 बोतल देशी शराब के अलावे 12 से अधिक देसी पाउच को बरामद किया है। इसके अलावे 3 हजार 735 रुपये नगद बरामद किया गया है।


